Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
उसूर में नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की, इलाके में दहशत

उसूर
उसूर
बीजापुर: नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में नक्सलियों ने रविवार देर रात एक कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान नागा भंडारी के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने नागा भंडारी पर उनके घर से कुछ दूरी पर धारदार हथियार से हमला किया और उनकी निर्मम हत्या कर दी। इस खूनी वारदात के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
यह घटना उसूर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की निरंतरता को दर्शाती है, जिससे स्थानीय लोग लगातार असुरक्षा के साये में जी रहे हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की है।
Next Story


