Naxalite surrender : गरियाबंद। नक्सल उन्मूलन की दिशा में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद-धमतरी-नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय तीन माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इसमें नागेश के साथ दो महिला नक्सली, जैनी और मनीला, शामिल हैं। नागेश ने अपने पास मौजूद देशी हथियार के साथ सरेंडर किया।
Naxalite surrender : बता दें कि तीनों नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि ये सभी पिछले 5 से 8 सालों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे और कई बड़ी माओवादी वारदातों में शामिल रहे। ये नक्सली बड़े माओवादी नेताओं के करीबी सहयोगी के रूप में कार्यरत थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हथियार डाल दिए हैं।
Naxalite surrender : इस अभियान के बाद इलाके में सक्रिय नक्सलियों की संख्या घटकर केवल 30 रह गई है। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे क्षेत्र में शांति स्थापना को नई दिशा मिलेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


