Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Naxalite Surrender : नक्सलवाद को छोड़ा, विकास का रास्ता चुना, 1 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

Naxalite Surrender
X

Naxalite Surrender : कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है। 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली पिलसाय कश्यप ने शनिवार को मुख्यधारा में लौटते हुए पुलिस अधीक्षक वाॅय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Naxalite Surrender : पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस (कृषि विभाग) में सक्रिय पिलसाय संगठन के अंदरूनी मतभेदों और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर हथियार छोड़ने को तैयार हुआ। आत्मसमर्पण के दौरान एएसपी रूपेश कुमार डांडे, डीएसपी सतीष भार्गव और सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के अधिकारी भी मौजूद थे।

Naxalite Surrender : पुलिस ने पिलसाय को मौके पर ही 50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। पिलसाय कश्यप पर ITBP जवानों की हत्या, जियो टावर जलाने और लूट की वारदातों में शामिल रहने के आरोप हैं। वह लंबे समय से पूर्वी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय था और सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

Naxalite Surrender : एसपी वाॅय अक्षय कुमार ने कहा “सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब जमीनी स्तर पर दिख रहा है। जिनके हाथों में कभी बंदूक थी, वे अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019