Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Naxalite Encounter : नक्सली मुठभेड़ में जोनल कमांडर ढेर, हथियार बरामद

Naxalite Encounter
X

Naxalite Encounter : चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में नक्सली संगठन के जोनल कमांडर अमित हांसदा मारा गया। यह मुठभेड़ गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा पंचायत अंतर्गत रेलापराल गांव के जंगल में हुई, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा इकाई, झारखंड पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने एक बड़े नक्सली हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।

Naxalite Encounter : चाईबासा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलापराल गांव के जंगल में नक्सली संगठन के कुछ सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर रविवार सुबह 6.30 बजे कोबरा कमांडो, झारखंड पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल जंगल में पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।

Naxalite Encounter : कोबरा कमांडो और झारखंड पुलिस की भारी फायरिंग के दबाव में नक्सली पीछे हटने लगे और घने जंगल का सहारा लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान जोनल कमांडर अमित हांसदा मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें हांसदा का शव बरामद हुआ। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने हांसदा के पास से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), कारतूस, माओवादी पर्चे और अन्य सामग्री जब्त की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019