Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Naxalite Arrested: माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

Naxalite Arrested: माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
X

Naxalite Arrested: माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

Naxalite Arrested: तेलंगाना/छत्तीसगढ़/ओडिशा: तेलंगाना के मुलुगु जिले में पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एक संगठित ऑपरेशन के तहत वेंकटापुरम, वाजेड़ु और कन्नायिगुड़ेम थाना क्षेत्रों से 20 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVCM), पांच एरिया कमेटी सदस्य (ACM) और 14 अन्य पार्टी सदस्य शामिल हैं।

Naxalite Arrested: पुलिस के अनुसार, ये नक्सली कर्रेगुट्टा जंगल क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की सीमा तक गोरिल्ला बेस स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वे क्षेत्र में आईईडी बिछा रहे थे और स्थानीय आदिवासियों को जंगल में प्रवेश करने से मना भी कर चुके थे। 8 अप्रैल को माओवादियों ने चेतावनी जारी कर आदिवासियों को जंगल से दूर रहने को कहा था।

Naxalite Arrested: सुरक्षा बलों ने उनकी गतिविधियों की भनक लगते ही जंगलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान यह बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई। इस ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

Naxalite Arrested: गिरफ्तार सभी माओवादी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों से संबंध रखते हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की सतर्कता और सटीक कार्रवाई से इस क्षेत्र में एक बड़ा नक्सली खतरा टल गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019