Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Naxal Encounter: मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो समेत 4 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

Asian News
Naxal Encounter: मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो समेत 4 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
X

Naxal Encounter: रांची/हजारीबाग। झारखंड में सुरक्षाबलों शुक्रवार को चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 15 लाख का इनामी कमांडर सहदेव महतो भी शामिल है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Naxal Encounter: पुलिस को चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर नक्सलियों के एक दस्ते की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। घंटों चली इस भीषण मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की संभावना जताई जा रही है।

Naxal Encounter: मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मौके से महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घटनास्थल से अब तक दो एके-47 राइफल, अन्य देशी और आधुनिक हथियार, नक्सली साहित्य के अलावा दैनिक उपयोग के सामान और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में कुख्यात सहदेव महतो इलाके में कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता था।

Naxal Encounter: चडराडेरा के जंगल मुठभेड़ जारी

इधर, झारखंड के पश्चिमी जिले के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा के पास चडराडेरा के जंगल में भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक दस्ते को चारों ओर से घेर रखा है और उनके भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। निगरानी के लिए आसमान से भी नजर रखी जा रही है।

Naxal Encounter: बताया जा रहा है कि इस दस्ते में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा भी शामिल है और नक्सलियों की कुल संख्या सौ से ज्यादा हो सकती है। चाईबासा के एसपी अमित रेनू ने बताया कि जंगल में सर्च अभियान अभी जारी है और फिलहाल विस्तृत अपडेट की प्रतीक्षा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019