Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Naxal Encounter : सुकमा में बड़ा एंटी-नक्सल ऑपरेशन, DRG जवानों से मुठभेड़ में 3 हार्डकोर माओवादी ढेर, फायरिंग जारी

Naxal Encounter
X

Naxal Encounter : सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगनमरागु इलाके में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 3 माओवादी मारे जा चुके हैं। इलाके में अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है।

Naxal Encounter : सूत्रों के मुताबिक, डीआरजी के जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुबह जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों की घेराबंदी की। जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

Naxal Encounter : मुठभेड़ में मारे गए तीनों नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी से जुड़े हार्डकोर माओवादी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत, एरिया कमेटी मेंबर (ACM), सोधी बंदी, एरिया कमेटी मेंबर (ACM) व नुप्पो बाजनी, महिला एरिया कमेटी मेंबर (ACM) के रूप में हुई है।

Naxal Encounter : पूरे ऑपरेशन की निगरानी स्वयं सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019