Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Naxal Encounter: बीजापुर के गंगालूर में नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, रुक- रुक कर फायरिंग जारी

Naxal Encounter: बीजापुर के गंगालूर में नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, रुक- रुक कर फायरिंग जारी
X

बीजापुर के गंगालूर में नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, रुक- रुक कर फायरिंग जारी

Naxal Encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। गंगालूर इलाके में बुधवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मारे गए नक्सली के शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं इलाके में DRG और STF के जवानों के साथ रुक- रूककर फायरिंग जारी है।

Naxal Encounter: बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शनिवार को अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से INSAS और SLR राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Naxal Encounter: सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 4 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही INSAS/SLR राइफलों सहित कई अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019