Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Nautapa 2024 Start : भट्टी की तरह जलता एमपी, नौतपा में तप रहे लोग...जीना हुआ मुहाल....

Uma Verma
Nautapa 2024 Start
X

Nautapa 2024 Start

Nautapa 2024 Start

Nautapa 2024 Start : भोपाल : भट्टी की तरह तप रहे राजस्थान और गुजरात की ओर से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़ों से प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया। रतलाम में तीव्र लू रही।

Nainital Uttarakhand : लंगूर ने किया महिला पर्यटक को बुरी तरह से घायल, सर पर आए 6 टाके…देखें वीडियो

Nautapa 2024 Start : खंडवा, खरगोन एवं धार में लू चली। शनिवार से नौतपा भी शुरू हो गयाहै। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में तूफान बन रहा है। उसके असर से हवाओं का रुख पूर्वी होने लगा है।

इस वजह से नौतपा में गर्मी के तेवर कुछ नर्म रहने और बीच में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की भी संभावना है। उधर, शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान भी 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

जो शहर का इस सीजन का एवं शुक्रवार को पूरे प्रदेश में रात का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है।

Nautapa 2024 Start

Sitapur Crime News : पुलिस हिरासत से फरार युवक का फंदे से लटकता मिला शव….प्रेम प्रसंग का मामला

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश से होकर पूर्वी विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान की तरफ से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ शहर लू की चपेट में हैं। उधर मध्य प्रदेश से होकर द्रोणिका के गुजरने से कुछ नमी भी आ रही है।

जिसके चलते दोपहर के बाद आंशिक बादल छाने लगते हैं। उधर शनिवार से नौतपा भी शुरू हो गए हैं। नौतपा में गर्मी के तेवर कुछ नर्म होने की संभावना है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ते हुए शनिवार को तूफान में बदलने की संभावना है।

Nautapa 2024 Start
Nautapa 2024 Start

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, यह तूफान और तीव्र होकर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को गंगासागर एवं बांग्लादेश के मध्य में तट से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इससे प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की भी उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019