Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

National Voters Day : आज पूरे देश में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

National Voters Day : आज पूरे देश में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
X

National Voters Day : आज पूरे देश में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

रायपुर: National Voters Day : आज 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में एक विशेष जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा, जहां मतदाता जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया के महत्व पर चर्चा की जाएगी।

National Voters Day : मुख्य अतिथि के रूप में होंगी शामिल रीना बाबासाहब कंगाले
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहब कंगाले शिरकत करेंगी। वे कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता के संदर्भ में अपने विचार साझा करेंगी और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के महत्व पर प्रकाश डालेंगी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें उनके मतदान अधिकारों के बारे में जानकारी देना है। यह दिन नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है ताकि वे लोकतंत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर सकें।

इस दिन विशेष रूप से नए मतदाताओं को मतदान कार्ड वितरित किए जाते हैं और मतदान के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिकारों के बारे में बताया जाता है। इस समारोह का आयोजन चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है ताकि आगामी चुनावों में मतदाताओं की संख्या और मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019