Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024: मध्य प्रदेश के दो पैरा खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित....

Dev Verma
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024: मध्य प्रदेश के दो पैरा खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित
X

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024: मध्य प्रदेश के दो पैरा खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 में मध्य प्रदेश के दो पैरा खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार और पैरा शूटिंग खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

कपिल परमार ने पिछली साल पेरिस में हुए पैरा ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। पैरा जूडो में ब्राजील के एलीलटन डी ओलिवेरा को हराकर उन्होंने भारत के लिए जूडो में पहला पैरा ओलिंपिक पदक जीता था। इसके अलावा, उन्होंने 2023 ग्रैंड पिक्स में गोल्ड, 2023 वर्ल्ड गेम्स में ब्रॉन्ज, 2022 एशियन पैरा गेम्स में सिल्वर और 2019 कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड भी जीते हैं।

वहीं, रुबीना फ्रांसिस ने पैरा-शूटिंग में 2024 पैरा ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता। वह 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में इस पदक की हकदार बनीं। इसके साथ ही वह पैरालिम्पिक्स में शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 2022 वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गोल्ड भी जीता है।

खेल मंत्रालय द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की गई, जिसमें देशभर के 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, 4 को खेल रत्न और 5 को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कपिल और रुबीना की प्रेरणादायक यात्रा न केवल मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019