Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, जानें क्या हैं आरोप

Asian News
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, जानें क्या हैं आरोप
X

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, जानें क्या हैं आरोप

National Herald Case: नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL को धोखाधड़ी से अपने नियंत्रण में लेने के लिए आपराधिक साजिश रची गई। इस FIR में राहुल और सोनिया के साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।

National Herald Case:क्या है आरोप

डोटेक्स कोलकाता की कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसने Young Indian को 1 करोड़ रुपए दिए थे। आरोप है कि इस लेन-देन की मदद से Young Indian ने कांग्रेस को 50 लाख रुपए देकर करीब 2,000 करोड़ रुपए की संपत्ति वाली AJL पर नियंत्रण पा लिया।

National Herald Case: FIR के मुताबिक, आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए आपराधिक साजिश की गई। यह FIR 3 अक्टूबर को ईडी की शिकायत पर दर्ज हुई है। ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की थी। बता दें कि PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है।

National Herald Case: कौन-कौन आरोपी

FIR में आरोपी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य लोग हैं। साथ ही तीन कंपनियों में AJL, Young Indian, Dotex Merchandise Pvt Ltd का नाम शामिल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019