Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

National Herald case: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई, जानें क्या है मामला

National Herald case:
X

National Herald case:

National Herald case: नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से संबंधित सुनवाई आज, 21 मई 2025 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। पिछली सुनवाई 8 मई को हुई थी।

National Herald case: विशेष जज विशाल गोगने ने पहले कहा था कि आरोपी नंबर 4 (सैम पित्रोदा) को ईमेल के जरिए नोटिस भेजा गया है, और अगली सुनवाई में दलीलें सुनी जाएंगी। 2 मई को कोर्ट ने गांधी परिवार के साथ-साथ सुमन दुबे, यंग इंडियन, डॉटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को नोटिस जारी किया था।

लोकसभा चुनाव चरण 6: मतदान के बाद सोनिया-राहुल ने ली सेल्फी, प्रियंका ने कहा  'अपनी शिकायतें अलग रखें' | देखें | मिंट

National Herald case: 8 मई की सुनवाई में कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि आरोपियों का पक्ष सुने बिना कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकती। ईडी की दलीलों के बाद जज विशाल गोगने ने कहा कि सभी आरोपियों को नोटिस भेजे गए हैं, और उनका पक्ष 21 और 22 मई को सुना जाएगा।

National Herald case: मामला क्या है?

नेशनल हेराल्ड केस 2012 से चल रहा है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडिस, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े घोटाले में धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019