Nari Samman Season 3: Asian News और News Plus21 में मंच पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को 'मोमेंटो' देकर किया सम्मानित, देखें लाइव

Nari Samman Season 3
Nari Samman Season 3
Nari Samman Season 3: रायपुर। Asian News और News Plus21 के मंच आज की नारी सम्मान.. सीजन.03 का भव्य आयोजन होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको में कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम अरुण साव, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर साउथ के विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, फिल्म विकास बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा मौजूद रहीं।


इस अवसर पर Asian News के चेयरमैन सुबोध सिंघानिया, श्रीमती मीनाली सिंघानिया, ग्रुप के एमडी हर्षित सिंघानिया, डायरेक्टर विशाल देशपांडे, Asian News के संपादक संजय उपाध्याय ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया।

आज की नारी सम्मान को लेकर प्रदेश भर में एक हजार से ज्यादा आनलाइन आवेदन मिले हैं। जिसमें समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली नारी शक्तियों का सम्मान किया जा रहा है।
देखें लाइव:


