Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Narayanpur News : छात्रावास के चौथी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला 11वीं का छात्र...

Narayanpur News : छात्रावास के चौथी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला 11वीं का छात्र...
X

Narayanpur News : छात्रावास के चौथी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला 11वीं का छात्र…

Narayanpur News : नारायणपुर : नारायणपुर जिले के ग़रांजी एजुकेशन हब के शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग़रांजी 500 सीटर छात्रावास में कक्षा 11 वी के छात्र ने स्टोर रूम में मच्छर दानी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

शाम को छात्रावास के चौथी मंजिल पर रसोइया स्टोर रूम की तरफ गए तो छात्र को फांसी में लटके देख आश्रम अधीक्षक को फोन करके बुलाया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की । सूत्रों की माने तो आज अधीक्षक ने मृतक छात्र के परिजन को बुलाया था

छात्र से परिजन मिले और शाम को छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया , छात्र ने क्यों इतना बड़ा कदम उठाया वो बड़ा सवाल है । वही सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि छात्र ने फांसी लगाया है तो पुलिस को सूचना दी गई है मामले की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा । वही बाकी बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी । बाइट 01 राजेंद्र सिंह , सहायक आयुक्त

Tribal Pride Day : राजधानी में दो दिनों तक बिखरेगी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा…


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019