Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Nainital Uttarakhand : लंगूर ने किया महिला पर्यटक को बुरी तरह से घायल, सर पर आए 6 टाके...देखें वीडियो

Uma Verma
Nainital Uttarakhand
X

Nainital Uttarakhand

Nainital Uttarakhand

नैनीताल, भुवन सिंह ठठोला

Nainital Uttarakhand : ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तब अफरातफरी मच गई जब आपसी विवाद के बाद लगूरों के एक समूह ने पर्यटक और स्थानीय लोगों को धक्का मारना शुरू कर दिया। लंगूर के धक्के से एक महिला पर्यटक बुरी तरह से लहूलुहान हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

Vidisha MP News : जिसका बनाया विद्युत चोरी का प्रकरण, उसी ने दिया थाने में अधिकारियों के खिलाफ आवेदन…पढ़े पूरी स्टोरी

Nainital Uttarakhand : नैनीताल में मल्लीताल के मस्जिद चौराहे पर आज दोपहर बारह बजे लंगूरों का हंगामा देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शी मोहन गाइड ने बताया कि कुछ देर पहले एक लंगूर के बच्चे को बिजली के तारों से करेंट लग गया, जिससे वो अचेत हो गया।

इसे देखकर लंगूर असहज हो गए और उन्होंने तांडव मचाना शुरू कर दिया। पहले तो लंगूरों के गुटों में आपस में दौड़भाग की। फिर अचानक एक भीमकाय लंगूर ने मस्जिद से पार्किंग की तरफ जाते मार्ग में दौड़कर महिला पर्यटक पर छलांग लगा दी।

इससे महिला दीवार पर जा गिरी और उनके सिर से खून की फुहार छूट गई। ये देखकर वहां मौजूद लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने महिला को उठाया और सिर से बह रहे खून को दुपट्टे से बांधा। लोगों ने महिला को टैक्सी बाइक से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

Bemetara Factory Blast Update : रूद फैक्ट्री में घायलो एवं मृतकों के लिए सीएम साय ने किया मुआवजे का एलान….

इस घटना के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बड़ी संख्या में जुटी पुलिस ने लंगूरों के हमले से खुद को संभालने के साथ ही लोगों को सतर्क होकर चलने को कहा। पुलिस ने डी.सी.आर.के माध्यम से वन विभाग को भी घटना से सूचित कराया।

खबर लिखे जाने तक लंगूर थोड़ा शांत हो गए थे। चिकित्सक ने बताया कि दिल्ली से आई महिला पर्यटक के सिर पर छह टांके लगे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019