Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Municipal Elections: रायपुर महापौर पद पर महिला आरक्षण, बीजेपी और कांग्रेस में घमासान, कौन होगा दावेदार?

Dev Verma
Municipal Elections: रायपुर महापौर पद पर महिला आरक्षण, बीजेपी और कांग्रेस में घमासान, कौन होगा दावेदार?
X

Municipal Elections: रायपुर महापौर पद पर महिला आरक्षण, बीजेपी और कांग्रेस में घमासान, कौन होगा दावेदार?

Municipal Elections: रायपुर : रायपुर में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर निगमों के लिए आरक्षण की घोषणा हो चुकी है, जिसमें रायपुर नगर निगम का महापौर पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके चलते वर्तमान महापौर एजाज ढेबर इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब चर्चा है कि क्या वे अपने परिवार की किसी महिला सदस्य को मैदान में उतारेंगे, या इस बार महापौर की कुर्सी उनके हाथ से निकल जाएगी।

Municipal Elections: बीजेपी और कांग्रेस के लिए चुनौतियां
महापौर पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद बीजेपी से मीनल चौबे का नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहा है। वहीं, कांग्रेस की ओर से किस महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा, यह बड़ा सवाल है।

Municipal Elections: राज्य के 14 नगर निगमों में आरक्षण की स्थिति
राज्य के 14 नगर निगमों में 5 महापौर सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें रायपुर (सामान्य महिला), बिरगांव (सामान्य महिला), दुर्ग (ओबीसी महिला), रिसाली (एससी महिला), और रायगढ़ (एससी महिला) शामिल हैं। अन्य नगर निगमों में भिलाई (ओबीसी), चरोदा (ओबीसी), राजनांदगांव (सामान्य), धमतरी (सामान्य), जगदलपुर (सामान्य), कोरबा (सामान्य महिला), बिलासपुर (ओबीसी), अंबिकापुर (एसटी), और चिरमिरी (सामान्य) हैं।

Municipal Elections: चुनाव की तारीख और तैयारियां
रायपुर में साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आरक्षण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो चुकी है। हालांकि, आगामी महीनों में बोर्ड परीक्षाओं और शिक्षकों की कमी को देखते हुए चुनाव मई महीने में आयोजित किए जाने की संभावना है।

Municipal Elections: महत्वपूर्ण सवाल
अब देखना होगा कि रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए बीजेपी और कांग्रेस की ओर से कौन-कौन से नाम सामने आते हैं और इस चुनावी मुकाबले में कौन बाजी मार ता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019