Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Municipal Elections : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल रवाना, कल का दिन तय करेगा शहरों का भविष्य...

Dev Verma
Municipal Elections : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल रवाना, कल का दिन तय करेगा शहरों का भविष्य...
X

Municipal Elections : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल रवाना, कल का दिन तय करेगा शहरों का भविष्य…

Municipal Elections : रायपुर। प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के लिए 11 फरवरी का दिन अहम है, जब लाखों मतदाता महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान से पहले मतदान दलों को ईवीएम और अन्य सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है।

Municipal Elections : बता दें कि रायपुर नगर निगम में 10 जोन और 70 वार्ड के लिए सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। यहां महापौर पद के लिए कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद शर्मा और भाजपा की मीनल चौबे के बीच कड़ी टक्कर है। इसी तरह, बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की पूजा विधानी और कांग्रेस के प्रमोद नायक मैदान में हैं। बिलासपुर में 70 वार्डों के लिए 509 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां 5 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Municipal Elections : अंबिकापुर नगर निगम में 48 वार्डों के लिए 143 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1 लाख 21 हजार मतदाता मतदान करेंगे। इनमें से 8 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। महासमुंद जिले में तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत के लिए 144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1 लाख 3 हजार मतदाता मतदान करेंगे।

Municipal Elections : राजनांदगांव जिले में राजनांदगांव नगर निगम, डोंगरगढ़ नगर पालिका, छुरिया और डोंगरगांव नगर पंचायत के लिए मतदान होना है। मतदान सामग्री का वितरण कृषि उपज मंडी समिति के गोदाम से किया गया और मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019