Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Municipal Elections 2025 : कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने लाइन में लगकर किया मतदान....

Municipal Elections 2025 : कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने लाइन में लगकर किया मतदान....
X

Municipal Elections 2025 : कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने लाइन में लगकर किया मतदान….

रायपुर : Municipal Elections 2025 : रायपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आज लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने मतदान केंद्र पर आम मतदाताओं की तरह लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Municipal Elections 2025 : परिवार के साथ पहुंचीं मतदान केंद्र

दीप्ति दुबे अपने पति और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ मतदान करने आईं। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यही लोकतंत्र को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा जरिया है।

जनता से की मतदान की अपील

मतदान के बाद दीप्ति दुबे ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रायपुर के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए यह चुनाव बेहद अहम है और इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

रायपुर में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं, और चुनावी माहौल जोश से भरा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019