Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: नगर निगम की कार्रवाई, आनंद रेस्टोरेंट पर ताला, ग्रीन कैफे को नोटिस...

नगर निगम की कार्रवाई: आनंद रेस्टोरेंट पर ताला, ग्रीन कैफे को नोटिस...
X

नगर निगम की कार्रवाई: आनंद रेस्टोरेंट पर ताला, ग्रीन कैफे को नोटिस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सालों से संपत्तिकर नहीं चुकाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। निगम की टीम ने बड़े बकायेदारों से टैक्स वसूली अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर कर अदायगी न करने वालों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त (राजस्व) डॉ. अंजलि शर्मा, और राजस्व अधिकारी खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में जोन 10 के वार्ड नंबर 52 में बड़े बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

आनंद रेस्टोरेंट सील

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 में स्थित आशुतोष शर्मा की फर्म आनंद रेस्टोरेंट पर 5,92,354 रुपये का संपत्तिकर बकाया था, जिसे पिछले 5 वर्षों (2019-20 से) से नहीं भरा गया था। कई नोटिस और अंतिम चेतावनी के बावजूद भुगतान न करने पर निगम की टीम ने उनकी फर्म को सील कर दिया।

इसके अलावा, वीआईपी मार्ग, अमलीडीह में स्थित दी लीविंग रूम एंड ग्रीन कैफे की संचालिका ज्योति केशवानी को डिमांड बिल और नोटिस जारी किया गया। उन्हें तीन दिनों के भीतर अपनी प्रॉपर्टी आईडी अपडेट कराकर संपत्तिकर का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर वार्षिक भाड़ा मूल्य तय कर नया बिल जनरेट करने की चेतावनी दी गई है।

आगे भी जारी रहेगा कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है, और आगे भी बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आज की कार्रवाई में जोन 10 के सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल और जोन 10 राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019