Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mungeli News : रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ाया पटवारी....ACB की कार्रवाई....

Mungeli News : रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ाया पटवारी....ACB की कार्रवाई....
X

Mungeli News : रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ाया पटवारी….ACB की कार्रवाई….

मुंगेली: Mungeli News : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पटवारी सुशील जायसवाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में पटवारी और आर आई (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) नरेश साहू का नाम भी सामने आया है, जिन्होंने एक व्यक्ति से सीमांकन के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Mungeli News : ACB के सूत्रों के अनुसार, जब पटवारी सुशील जायसवाल ने एक लाख रुपये की रिश्वत ली, तो एसीबी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पटवारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि आर आई नरेश साहू का नाम भी इस पूरी घटनाक्रम में सामने आया है, हालांकि ACB ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। एसीबी की टीम ने उसकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है, और भविष्य में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस घटनाक्रम के बाद मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह की कड़ी कार्रवाई से सरकारी विभागों में काम करने वालों में डर और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

एसीबी के अधिकारियों ने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करते हुए, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019