Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mumbai Terror Attack: 26/11 के मास्टर मांइड तहव्वुर राणा को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, प्रत्यर्पण रोकने वाली याचिका खारिज

Mumbai Terror Attack: 26/11 के मास्टर मांइड तहव्वुर राणा को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, प्रत्यर्पण रोकने वाली याचिका खारिज
X

Mumbai Terror Attack: 26/11 के मास्टर मांइड तहव्वुर राणा को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, प्रत्यर्पण रोकने

Mumbai Terror Attack: लॉस एंजिल्स। Tahawwur Rana extradition: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने तहव्वुर राणा की उसे याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने भारत में अपना प्रत्यर्पण रोकने की मांग की थी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, जस्टिस कगन ने तहव्वुर राणा की अर्जी (24A852) खारिज की है।

Mumbai Terror Attack: बता दें कि तहव्वुर राणा (64) पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक है। वर्तमान में वह लॉस एंजिल्स के महानगरीय हिरासत केंद्र में बंद हैं। पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के पीछे मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली से उसका सीधा कनेक्शन सामने आया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019