Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MS Dhoni: रिटायरमेंट पर धोनी ने कहा - IPL 2025 के बाद लेंगे संन्यास...

Dev Verma
MS Dhoni
X

MS Dhoni

चेन्नई। MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी, जो इस समय चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं, ने हाल ही में अपने आईपीएल संन्यास को लेकर उठ रही अटकलों पर खुलकर बात की। यह चर्चा तब तेज हुई थी जब हाल ही में चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी के माता-पिता और पत्नी भी स्टेडियम में मौजूद थे। इस दौरान फैन्स ने अंदाजा लगाया कि शायद धोनी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन मैच के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ और यह अफवाह साबित हुआ।

MS Dhoni: धोनी ने दिया स्पष्ट बयान

धोनी ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा कि वह आईपीएल 2025 के बाद तुरंत संन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने अपने फैंस को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह अपने शरीर को आठ से दस महीने का समय देंगे ताकि यह देख सकें कि 44 साल की उम्र में वह खेल के लिए फिट हैं या नहीं। धोनी ने यह भी कहा कि उनके करियर का अगला कदम पूरी तरह से उनकी शारीरिक स्थिति पर निर्भर करेगा।

धोनी ने कहा, "नहीं, अभी संन्यास का समय नहीं आया। मैं चीजों को सरल रखता हूं और एक साल का समय लेता हूं। मैं 43 साल का हूं और आईपीएल 2025 के बाद 44 का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने होंगे यह समझने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं। यह फैसला मेरा शरीर करेगा, मैं नहीं।"

MS Dhoni

MS Dhoni: कोच फ्लेमिंग ने भी किया नकारा

मैच के बाद सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से भी धोनी के संन्यास पर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा, "धोनी से इस बारे में कोई बात नहीं हुई। उनका सफर खत्म करना मेरा काम नहीं है। वह अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और मैं उनके साथ काम का आनंद ले रहा हूं। आप लोग ही यह सवाल उठाते हैं, मैं नहीं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019