Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने बताया अगस्त का मॉनसून कैसा रहेगा?

Asian News
Chhattisgarh Rain Alert
X

Chhattisgarh Rain Alert

MP Weather Update: भोपाल: मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में इन जिलों में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त से एक मजबूत बारिश का सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश शुरू हो सकती है।

MP Weather Update: उमरिया में भारी बारिश
मंगलवार को उमरिया में 2.5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर और सीधी में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। इंदौर, पचमढ़ी, बालाघाट, सागर, रीवा, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, मैहर और दमोह जैसे जिलों में हल्की बारिश हुई।

MP Weather Update: अब तक 29.7 इंच बारिश
प्रदेश में औसत बारिश 37 इंच है, जबकि अब तक 29.7 इंच बारिश हो चुकी है। यह कोटे से केवल 7.3 इंच कम है। हालांकि, सामान्य से 6.6 इंच अधिक बारिश दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में पिछले 12 दिनों से तेज बारिश रुकी हुई है, जिससे सूखे जैसे हालात बन रहे हैं।

MP Weather Update: बारिश का दौर फिर शुरू होगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश हो रही है। 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बारिश का दौर फिर तेज होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019