Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather Update : प्रदेश में 4 मौसम प्रणालियां सक्रिय, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी....

MP Weather Update : प्रदेश में 4 मौसम प्रणालियां सक्रिय, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी....
X

MP Weather Update : प्रदेश में 4 मौसम प्रणालियां सक्रिय, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी….

भोपाल : MP Weather Update : मध्यप्रदेश में इस समय चार अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवाओं में नमी बनी रहने से आंशिक बादल भी छाए हुए हैं।

MP Weather Update : मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

बारिश का असर:
पिछले 24 घंटों के दौरान भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर और छतरपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई।

तापमान की स्थिति:

प्रदेश में सबसे कम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया।वहीं, दिन का सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस खरगोन में रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर कुछ जगहों पर बढ़ सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019