Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather News : मध्यप्रदेश के इन 53 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, रेड-ऑरेंज चेतावनी जारी

MP Weather News
X

MP Weather News

MP Weather News : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस सीजन का सबसे शक्तिशाली मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके चलते अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के सभी 53 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस मजबूत मानसूनी गतिविधि के लिए दो लो प्रेशर एरिया, दो मानसूनी ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन को जिम्मेदार ठहराया है। इस सिस्टम के प्रभाव से उज्जैन, रतलाम, इंदौर, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, बैतूल, दमोह जैसे जिलों में अगले 24 घंटों में 8 से 8.5 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।

MP Weather News : मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 53 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, शिवानी, मंडला, बालाघाट और श्योपुर में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, पन्ना, जबलपुर, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और मैहर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है, जहां येलो अलर्ट लागू है।

MP Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मध्य प्रदेश में दो लो प्रेशर एरिया, दो मानसूनी ट्रफ, और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक साथ सक्रिय होने से यह असाधारण मानसूनी सिस्टम बना है। यह संयोजन पूरे प्रदेश में भारी बारिश का कारण बन रहा है, खासकर पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019