Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather News : मध्य प्रदेश के इन जिलों रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, 1 अगस्त तक रहेगा मौसम खराब

MP Weather
X

MP Weather

MP Weather News : भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने आज, 28 जुलाई को मंदसौर और नीमच जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कई अन्य जिलों में भारी से अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 1 अगस्त तक मध्य प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।

MP Weather News : मौसम विभाग के अनुसार, मंदसौर और नीमच जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 204 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़, जलभराव और यातायात बाधित होने का खतरा है। स्थानीय प्रशासन ने नदियों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

MP Weather News : वहीं विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में भारी से अति भारी बारिश (115-204 मिमी) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

MP Weather News : इसी तरह मौसम विभाग ने रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, खरगौन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, छतरपुर, मैहर और पांढुर्णा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश (64-115 मिमी) और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने और बिजली लाइनों को नुकसान होने की आशंका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019