Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather : मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, जबलपुर-रतलाम सहित 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी

MP Weather
X

MP Weather

MP Weather : भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जबलपुर, रतलाम सहित राज्य के 23 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यह मौसमी परिवर्तन मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण हो रहा है।

MP Weather : मौसम विभाग के अनुसार, नीमच, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, खरगौन सहित अन्य कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों में 4.5 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, और इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बौछारों का अनुमान है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019