Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather : मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

MP Weather
X

MP Weather

MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है, जिसके साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। यह स्थिति छत्तीसगढ़ के मध्य भाग में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र और मानसून द्रोणिका के प्रभाव के कारण बनी है।

MP Weather : 2 और 3 सितंबर को भी बारिश का दौर

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 और 3 सितंबर को भी प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इन दो दिनों में विशेष रूप से मालवा-निमाड़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। निवासियों को सतर्क रहने और निचले इलाकों में जलभराव से बचने की सलाह दी गई है।

MP Weather : 4 सितंबर को ग्वालियर-चंबल में अलर्ट

मौसम विभाग ने 4 सितंबर के लिए ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से नदियों और नालों के पास न जाने की अपील की है।

MP Weather : पिछले 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सिवनी में सबसे अधिक 3 इंच, रतलाम में 2.5 इंच और छिंदवाड़ा में 1.5 इंच बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और अन्य प्रमुख शहरों में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून इस साल सामान्य से थोड़ा अधिक सक्रिय रहा है। अब तक प्रदेश में औसतन 37.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 37 इंच से अधिक है। गुना जिला 55.4 इंच बारिश के साथ सबसे अधिक प्रभावित रहा है, जबकि मंडला, श्योपुर और रायसेन में भी 50 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019