Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather : मध्य प्रदेश में कोहरे और शीतलहर का असर: नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से, कई शहरों में 5 डिग्री के आसपास तापमान

MP Weather
X

MP Weather

MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। तापमान में लगातार गिरावट के चलते राज्य के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले 2 से 3 दिनों में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखेगा, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

MP Weather : नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 27 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में महसूस किया जाएगा। इसी कारण नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ होने की संभावना जताई गई है।

MP Weather : उत्तर एमपी में कोहरे का कहर

वर्तमान हालात की बात करें तो मध्य प्रदेश का उत्तरी हिस्सा कोहरे की चपेट में है। जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग के कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। सड़कों और रेल यातायात पर भी इसका असर देखने को मिला।

MP Weather : कई शहरों में 5 डिग्री के आसपास तापमान

बीती रात प्रदेश की सबसे ठंडी रही। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में 5 डिग्री, रीवा 5.4 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 5.5 डिग्री और शहडोल के कल्याणपुर में 5.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
शिवपुरी में 6 डिग्री, नौगांव 6.4 डिग्री, ग्वालियर, खजुराहो और दतिया में 7 डिग्री, इंदौर और उमरिया में 7.5 डिग्री, जबकि भोपाल में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

MP Weather : ठंड से अलर्ट रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019