Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather : मध्य प्रदेश में उत्तर पूर्वी दिशा से आ रही सर्द हवाएँ, नवंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक

MP Weather
X

MP Weather

MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार ठंड ने सामान्य समय से पहले दस्तक दे दी है। आमतौर पर नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठिठुरन महसूस होती है, लेकिन इस बार नवंबर के पहले ही हफ्ते में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में कंपकंपी बढ़ा दी है।

MP Weather : राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहां पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, भोपाल में 11°C, इंदौर में 10.6°C, ग्वालियर में 11.3°C, उज्जैन में 13°C, और जबलपुर में 14.6°C तापमान दर्ज किया गया।

MP Weather : मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रात के समय हल्का कोहरा छाने और दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। तापमान में और गिरावट आने से आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019