Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather : मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट, भोपाल में पारा 9.6°C, शहडोल में सबसे ठंडा

MP Weather
X

MP Weather

MP Weather : भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी का कहर लगातार जारी है। राजधानी भोपाल में पिछले एक सप्ताह से चल रही शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और ठंड का प्रकोप यथावत रहेगा।

MP Weather : बीते 24 घंटों में शहडोल संभाग के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा। इंदौर और राजगढ़ में पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, जबकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

MP Weather : प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़े। ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और रीवा सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। नर्मदापुरम, दतिया, खजुराहो और मंदसौर जैसे क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड का असर साफ देखा जा रहा है।

MP Weather : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं और साफ आकाश के कारण रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। सुबह और शाम को कोहरा कई इलाकों में यातायात को प्रभावित कर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019