Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Ujjain News : घोड़े पर सवार होकर निकले कलेक्टर एसपी, मामला जानने देखें वीडियो

Uma Verma
MP Ujjain News : घोड़े पर सवार होकर निकले कलेक्टर एसपी, मामला जानने देखें वीडियो
X

MP Ujjain News : घोड़े पर सवार होकर निकले कलेक्टर एसपी, मामला जानने देखें वीडियो

MP Ujjain News : कलेक्टर एसपी ने सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के साथ निकाला फ्लैग मार्च

उज्जैन, राजेश व्यास

MP Ujjain News : उज्जैन : उज्जैन लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को भयमुक्त और स्वतंत्र होकर मतदान करने को लेकर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह तथा एसपी प्रदीप शर्मा ने

UP Gorakhpur News : रवि किशन के नामांकन से पहले सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, पूर्वांचल में अब बढ़ेगी सियासी तपिश

MP Ujjain News : सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी, विभिन्न बलों और पुलिस के जवानों के साथ गुरुवार रात्रि को उज्जैन शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को भयमुक्त निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त मतदान करने का आह्वान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह और एसपी शर्मा ने फ्लैग मार्च के दौरान मतदाताओं से 13 मई को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

MP Ujjain News

चुनाव आयोग के सी-विजिल ऐप पर चुनाव में प्रतिबंधात्मक सामग्री का उपयोग एवं आचार संहिता संबंधी प्रकरणों की जानकारी आमजन दे सकते हैं। इस दौरान एसपी शर्मा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी और भयमुक्त रूप से हो इसके लिए पुलिस की ओर से आयोग के दिशा

निर्देशों के अनुसार सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से मतदाताओं को निर्भीकता के साथ मतदान करने के लिए आश्वस्त किया जा रहा है।

Akshay Tritiya Today 2024 : अक्षय तृतीया पर आज शुभ और दुर्लभ संयोग….जानें शुभ मुहूर्त, और महत्व

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी विभिन्न बलों और पुलिस के जवान उपस्थित रहे।फ्लैग मार्च हरिफाटक चौराहा ब्रिज के नीचे से प्रारम्भ होकर प्रमुख भागों से होते हुए बेगमबाग चौराहा पर समाप्त हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019