Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Transfer : जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल, ग्वालियर और इंदौर समेत कई जेलों के अधीक्षक बदले

CG Patwari Transfer: Major reshuffle in the Revenue Department, 106 Patwaris transferred simultaneously, see the list
X

MP Transfer: Major administrative reshuffle in the Jail Department; superintendents of several jails—including those in Bhopal, Gwalior, and Indore—have been transferred.

MP Transfer : भोपाल। मध्य प्रदेश जेल विभाग में लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने कई केंद्रीय और जिला जेलों के अधीक्षकों के साथ करीब 20 डिप्टी जेलरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। हाल के विवादों और सुरक्षा चूकों के बाद हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

MP Transfer : नई पदस्थापना के तहत मानवेन्द्र सिंह परिहार को राजधानी की भोपाल सेंट्रल जेल का अधीक्षक बनाया गया है। वहीं राकेश भांगरे को ग्वालियर सेंट्रल जेल की कमान सौंपी गई है।

MP Transfer : ग्वालियर सेंट्रल जेल में कथित नशा तस्करी और अवैध वसूली से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद अधीक्षक विदित सरवैया को हटाकर वापस शिवपुरी जिला जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ था।

MP Transfer : इधर, पिछले सप्ताह गोहद उपजेल से पॉक्सो एक्ट का एक बंदी दिनदहाड़े फरार हो गया था। इसके बाद वहां लंबे समय से पदस्थ डिप्टी जेलर हेम सरिता मिंज को ग्वालियर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।

MP Transfer : तबादला सूची में दिनेश नरगावे को इंदौर सेंट्रल जेल का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि अलका सोनकर को इंदौर केंद्रीय जेल से हटाकर जेल मुख्यालय से अटैच किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019