Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Smart Panchayat : स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट पंचायत बनी हमाओ गुगवारा

Uma Verma
MP Smart Panchayat
X

MP Smart Panchayat

MP Smart Panchayat

सागर, राकेश यादव

MP Smart Panchayat : देवरी कला : देवरी विकासखंड की ग्राम पंचायत गुगवारा एक स्मार्ट पंचायत के रूप में विकसित हो रही है और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है,बड़े शहरो को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की परिक्रमा परिकल्पना को ग्राम पंचायत गुगवारा में साकार किया जा

New B.Ed College In CG : प्रदेश में खुलेंगे 14 नए बीएड कालेज…

MP Smart Panchayat : रहा है,ग्राम पंचायत के सरपंच निलेश जैन एवं रोजगार सहायक उमेश मिश्रा ने जन सहयोग से ग्राम पंचायत में अनेकों विकास कार्य कराए हैं और पूरी पंचायत का समुचित रूप से स्मार्ट पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत गुगवारा नेशनल हाईवे 44 पर बसी है,3500 लोगों की आबादी वाली यह पंचायत एक छोटे शहर के रूप में विकसित है यहां के लोगों को पंचायत में ही हर जरूरत का सामान उपलब्ध हो जाता है।

क्योंकि पंचायत द्वारा सड़क के किनारे रखे टपरों को हटवा कर पक्की दुकानें बना दी गई हैं और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है दुकानों से मिलने वाली किराए की राशि से पंचायत के आय के स्रोत भी बढाएं गए हैं।

MP Smart Panchayat

वहीं सड़क के किनारे जहां कचरे की ढेर लगे रहते थे और लोग शराब पीते थे ऐसे स्थान के भी दिन फिर गए हैं। पंचायत द्वारा ऐसे स्थान को सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है जो सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Weather Report : बेतहाशा गर्मी और लू से देश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त…..

जिसमें लिखा गया है, हमाओ गुगवारा, एवं बुंदेली भाषा में राम-राम दाऊ, इसके अलावा इसमें अयोध्या के राम मंदिर का फोटो और रामलाल की तस्वीर लगाई गई है जो सबसे अधिक लोगों को प्रभावित कर रही है।

देवरी विधानसभा में ऐसा सेल्फी प्वाइंट किसी पंचायत में उपलब्ध नहीं है। यही नहीं सेल्फी प्वाइंट के साथ-साथ जहां लोग शराब पीते थे,आज वही गांव के बुजुर्ग ,बच्चे और युवाओं को बैठने के लिए कुर्सियां डाली गई हैं ।

पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक लगाकर सुंदर बनाया गया है और गर्मी से राहत पाने के लिए पौधारोपण किया गया है, ग्राम पंचायत गुगवारा का कार्यालय भी एकदम स्मार्ट बनाया गया है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और छायादार वृक्ष लगाए गये हैं।

जहां पर प्रतिदिन रोजगार सहायक उमेश मिश्रा सुबह से लेकर शाम तक उपस्थित रहकर गांव के लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका निराकरण करते हैं।

रोजगार सहायक उमेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत गुगवाड़ा की सरपंच निलेश जैन, और हम सभी पंचों, रोजगार सहायक सचिव ने मिलकर बड़े शहरों की स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने का मन बनाया और लगातार प्रयास करके एक स्मार्ट पंचायत बनाई है।

जहां सबसे पहले सड़क के किनारे रखे टपरों, को हटाकर 23 दुकानें बनाई गई और सभी बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है पंचायत के लोगों को जरूरत का सामान लेने के लिए दूर शहरों के लिए नहीं जाना पड़ता है। पंचायत में सभी जगह सीसी रोड बनाए गए हैं

और नालियों का निर्माण किया गया है। पेयजल की सुविधा के लिए 19 हैंड पंप संचालित है और नल जल योजना अभी भी अधूरी पड़ी है। जहां कुछ स्थान पर ठेकेदार द्वारा नल कनेक्शन नहीं किए गए हैं और लोगों को पानी उपलब्धता के लिए पोस्ट नहीं बनाई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019