Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Sironj News : चबूतरे पर चल रहा नाममात्र का स्कूल....कैसे होगी पढ़ाई....

MP Sironj News : चबूतरे पर चल रहा नाममात्र का स्कूल....कैसे होगी पढ़ाई....
X

MP Sironj News : चबूतरे पर चल रहा नाममात्र का स्कूल….कैसे होगी पढ़ाई….

MP Sironj News : जर्जर स्कूल भवनों के कारण नहीं हो पा रही बच्चों की पढ़ाई, कठौतिया में मंदिर के चबूतरे पर चल रहा नाममात्र का स्कूल

MP Sironj News : सिरोंज : सिरोंज में स्कूल भवनों की दुर्दशा के कारण बच्चों की पढ़ाई छूट रही है। जर्जर दीवारों ओर गिरती छतों के कारण स्कूल भवनों में बच्चे बैठते नहीं है। बी आर सी रमेश किरार ने बताया कि सरकार की तरफ से निर्देश है

MP Rewa News : अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की गुंडागर्दी, इलाज कराने गए मरीज को मारपीट के कर दिया जख्मी…देखें वीडियो

MP Sironj News : कि जर्जर भवनों में बच्चों को न बैठाया जाय। कठौतिया ग्राम की तुलसा बाई कहती है कि टूटी गिरती हुई स्कूल बिल्डिंग में कैसे अपने बच्चे भेज दें। मास्साब खुद डर के मारे बाहर ही रहते है फिर अपने बच्चे कैसे स्कूल में भेज दें।

हद तो ये हो गई है कि अब इस स्कूल में सिर्फ 6 बच्चे बचे है। जिन्हें शिक्षक खुशीलाल मंदिर के चबूतरे पर बैठकर पढ़ाते हैं। वे कहते है कि बारिश होती है तो बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है। स्कूल भवन की जानकारी अधिकारीयों को हे

MP Sironj News

लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।सिरोंज विकासखंड में मुरादपुर, चौड़ा खेड़ी, भूरी टोरी, बिशनपुर, हरिजन बस्ती, अयोध्या बस्ती सहित 8 स्कूल भवन विहीन है। ये स्कूल पेड़ के नोचे या किसी चबूतरे पर संचालित होते है। कठौतिया, चितौरा, धानोदा, रुसल्ला

अभयराज,उदयरामपुर,खुजा, सियलपुर, बकेना सहित 49 स्कूलों के भवन जर्जर है। जिनकी बिल्डिंग उपयोग लायक नहीं है। इन स्कूलों के हजारों बच्चों को पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है।

Hathras Stampede Case Update : हाथरस भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

ऊपर से अनुमोदन होकर बजट आये तब स्कूल भवन की मरम्मत हो या नया बनेगा। यह स्थिति सालों से ऐसी ही बनी हुई है। सरकार के पास बजट ही नहीं है इस काम के लिये। सरकार बनाने मुफ्त की योजनाएं चलाकर वोट बोटोरने की कीमत इन बच्चों को अनपढ़ रहकर चुकानी पड़ रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019