Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Sironj News : पानी के लिए भटक रहे लोग....

MP Sironj News : पानी के लिए भटक रहे लोग....
X

MP Sironj News : पानी के लिए भटक रहे लोग….

MP Sironj News : सिरोंज : भाजपा नेता पालीवाल के पैतृक गांव के ग्रामीण पानी के लिए परेशान, भाजपा नेता बने ठेकेदार, शिकायत के बाद नहीं हो रही कार्रवाई ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारी और ठेकेदार पर लगाए मिली भगत के आरोप पीने के लिए पानी नहीं ठेकेदार कर रहा मनमानी

MP Sironj News : ग्राम पंचायत मुगलसराय राजनीतिक दृष्टिकोण से दर्जन भर से अधिक गांव का केंद्र बिंदु माना जाता है पूर्व जिला पंचायत सदस्य माधवी माथुर के अलाबा भाजपा नेता प्रशांत पालीवाल भी इसी गांव से गहरा नाता रखते हैं लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि गांव के रहबासी आज भी पीने के पानी के लिए मोहताज है

नल जल योजना के अंतर्गत करोड रुपए खर्च कर टंकी बनाई गई लेकिन चालू नहीं हुई ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि टंकी बनाने वाले ठेकेदार कोई और नहीं बीजेपी के नेता है विभाग के अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत के कारण शिकायतों पर भी कोई असर नहीं होता गांव में हाई स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है

1 घंटे में ठेकेदार द्वारा निजी मोटर डालकर निर्माण कार्य के लिए पानी तो लिया जा रहा है लेकिन दूसरी और अपनी प्यास बुझाने के लिए दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी बोरवेल में मोटर डालने का ठेकेदार ने अधिकारियों को 20 हजार रुपए दिया है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019