सिंगरौली। MP Singrauli Accident : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी देवसर और पुरैल के बीच हाईवा वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया।