Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Sex Racket : पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

MP Sex Racket
X

MP Sex Racket : जबलपुर। शहर के एक पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने खुलासा किया है। ग्रीन सिटी क्षेत्र में की गई छापेमारी में एक संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें एक विदेशी महिला के शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

MP Sex Racket : पुलिस के अनुसार, शिव चौधरी नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मिलकर लंबे समय से देह व्यापार का संचालन कर रहा था। छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य आरोपी शिव चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

MP Sex Racket : कार्रवाई के दौरान आरोपी की पत्नी सुषमा चौधरी और उज्बेकिस्तान की एक महिला को हिरासत में लेकर आरोपी बनाया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस सेक्स रैकेट में करीब एक दर्जन युवतियां और महिलाएं शामिल थीं, जिनके जरिए ग्राहकों को बुलाया जाता था।

MP Sex Racket : मामले की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जबलपुर सीएसपी आशीष जैन के मुताबिक, पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और फरार सरगना की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019