MP Seoni Accident News : बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत 18 घायल

MP Seoni Accident News : बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत 18 घायल
MP Seoni Accident News : बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत 18 घायल
जिला मुख्यालय सिवनी /केवलारी
MP Seoni Accident News : सिवनी : जिले के केवलारी थाना अंतर्गत क्षेत्र धानागाड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नागपुर से मंडला जा रहे परिवार के तीन सदस्यो की घटनास्थल में ही मौत हो गई।
MP Seoni Accident News : वही बस में सवार 18 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल केवलारी में भर्ती किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला निवासी अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखिलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और चालक राजू महिपाल नागपुर से किसी मरीज का इलाज करवाकर कार से वापस मंडला जा रहे थे
इसी बीच केवलारी थाना अंतर्गत गांव धानागाड़ा के समीप 5 और 6 अप्रैल की दरमियानी रात सामने से आ रही पुलिस बल की बस से जोरदार टक्कर हो गई। घटना से कार में सवार चालक राजू महिपाल सहित कन्हैया जसवानी और ममता जसवानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं गंभीर रूप से घायल कार में बैठे निखिलेश जसवानी और अशोक कुकरेजा का इलाज सिवनी के जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस बस में सवार 35 लोगों में से एक दर्जन से अधिक जवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के जवान एक स्पेशल बस में बैठकर ड्यूटी के लिए छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना जा रहे थे। केवलारी पुलिस घटना की जांच मैं जुट गई है।


