Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Sagar Viral News : कुत्ते के बदले की अनोखी कहानी: गाड़ी को कैसे बनाया निशाना....देखें वीडियो

MP Sagar Viral News
X

MP Sagar Viral News

सागर, मध्यप्रदेश। MP Sagar Viral News : सागर शहर की तिरुपति पुरम कॉलोनी में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक कुत्ते ने गाड़ी से हुई मामूली टक्कर का ऐसा बदला लिया कि हर कोई हैरान रह गया।

MP Sagar Viral News : क्या है पूरा मामला?
प्रहलाद सिंह घोषी 17 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर, कॉलोनी के मोड़ पर बैठे काले रंग के कुत्ते को गलती से उनकी कार से हल्की टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद कुत्ता गुस्से में भौंकता हुआ कार का पीछा करता रहा, लेकिन प्रहलाद वहां से निकल गए।

रात में शादी से लौटने के बाद प्रहलाद ने अपनी गाड़ी घर के बाहर सड़क किनारे पार्क की और सोने चले गए। सुबह जब उन्होंने गाड़ी देखी, तो कार में चारों तरफ से गहरे खरोंच के निशान नजर आए। पहले तो उन्हें लगा कि यह किसी बच्चे की शरारत है।

सीसीटीवी फुटेज ने किया चौंकाने वाला खुलासा
शक होने पर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें कुत्ता गाड़ी को अपने पंजों से नोचते हुए साफ नजर आया। प्रहलाद को तुरंत याद आया कि यही वही कुत्ता है, जिसे उनकी गाड़ी से हल्की टक्कर लगी थी।

स्थानीय लोग हैरान
यह घटना कॉलोनी के निवासियों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। कुत्ते के इस तरह से बदला लेने की घटना सभी को आश्चर्यचकित कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019