Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Sagar News : 10 महीने की बेटी लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग, बेटी को बचाने दर दर भटक रही मां

MP Sagar News
X

MP Sagar News

MP Sagar News : सागर: सागर जिले के सदर क्षेत्र में रहने वाली हिना पति इजरार खान इन दिनों अपनी 10 महीने की बच्ची के साथ कभी रिश्तेदारों के पास, कभी शासन प्रशासन के पास मदद की गुहार लगाती हुई दिखाई दे रही है। कारण है हिना की 10 महीने की बच्ची हिजा के

दिल में छेद होना। जी हां एक साल से भी कम उम्र की इस मासूम को दिल में छेद होने जैसी गंभीर बीमारी से जूझना पड़ रहा है। बीमारी का पता चलते ही मजदूरी करने वाले बच्ची के पिता और उसकी गृहणी मां ने बच्ची का इलाज कराने का प्रयास शुरू कर दिया,

लेकिन शासकीय अस्पतालों से निराशा मिलने के बाद उन्हें बच्ची को निजी अस्पतालों में ले जाना पड़ा। गौरतलब है कि निजी अस्पतालों में इलाज तो ठीक मिल जाता है, लेकिन इतनी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए यहां जो रकम देनी होती है

MP Sagar News

वह किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए मुश्किल की बात है। शुरुआती इलाज में हिना और पति इजरार ने कैसे भी कर्जे लेकर 2 से 2.5 लाख रुपए बच्ची के इलाज में लगा दिए। लेकिन एक समय आया जब ना तो कोई मदद करने वाला ही बचा ना ही

कोई कर्ज देने वाला और इलाज के लिए अब भी एक बड़ी रकम की जरूरत थी तब और कोई रास्ता ना पाकर बच्ची की मां ने प्रशासन का दरवाजा खटखटाया और मदद की गुहार लगाई, हिना ने सागर कलेक्टर दीपक आर्य को एक आवेदन के माध्यम से बच्ची के इलाज में मदद की गुहार लगाई है। फिल्हाल बच्ची का इलाज भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में चल रहा है, और आगे इलाज के लिए अब भी बहुत से पैसों की जरूरत है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019