Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Sabalgarh News : आरक्षक हुआ लापता, पत्नी से फोन पर मांगी 40 लाख फिरौती...पढ़े पूरी खबर

Uma Verma
MP Sabalgarh News
X

MP Sabalgarh News

MP Sabalgarh News

धर्मेन्द्र गौड़, सबलगढ़

MP Sabalgarh News : आरक्षक हुआ लापता, पत्नी से फोन पर मांगी 40 लाख फिरौती -सबलगढ़ पुलिस ने आरक्षक और उसके साढू को करौली से किया बरामद, मामला संदिग्ध

Jabalpur News : भाजपा का नेता 5 साल से चला रहा था मौत का खदान

MP Sabalgarh News : 11 जून को साढूू के साथ लापता हुए निरार थाने के आरक्षक शंकर रावत की पत्नी से फोन पर उसकी रिहाई के ऐवज में 40 लाख की फिरौती मांगी गई।

घबराई पत्नी सबलगढ़ थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और देर शाम को लापता आरक्षक शंकर रावत एवं उसके साढू को करौली राजस्थान से बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार निरार थाने में पदस्थ आरक्षक शंकर रावत मूलत: विजयपुर तहसील के सुनवई गांव का रहने वाला है। शंकर की पत्नी और बच्चे सबलगढ़ मेें रहते है। दो दिन पहले शंकर थाने से अवकाश लेकर अपने घर गया था।

11 जून की दोपहर शंकर अपने साढू योगेन्द्र निवासी मांगरौल सबलगढ़ के साथ घर से निकला था। जिसके बाद शंकर घर नहीं पहुंचा। बुधवार अलसुबह करीब पांच बजे शंकर की पत्नी लक्ष्मी के मोबइल पर शंकर के नंबर से कॉल आई, दूसरी ओर से बात करने वाला शंकर

MP Sabalgarh News

के बजाय कोई अन्य था, उसने लक्ष्मी से कहा कि 40 लाख रूपये लेकर आओ और अपना पति ले जाओ। लक्ष्मी ने सबलगढ़ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को पूरी बात बताई।

Himachal Chamba News : पानी से चलने वाला 500 साल पुराना आटा चक्की…सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे…. देखें कैसे करता हैं काम…..

एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान से निर्देशन मिलने के बाद निरीक्षक दर्शन लाल शुक्ला फोर्स के साथ शंकर की तलाश में जुट गए। बुधवार की शाम को श्री शुक्ला ने शंकर और उसके साढू योगेन्द्र को करौली राजस्थान में गंगापुर तिराहे से बरामद कर लिया।

फिलहाल पूरा मामला संदेहास्पद बना हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।-इनका कहना है...
आरक्षक शंकर की पत्नी को फोन पर रिहाई के बदले 40 लाख की मांग की गई थी।

शंकर और उसके साढू योगेन्द्र को करौली से बरामद कर लिया गया है। मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही दर्शन शुक्ला, निरीक्षक थाना प्रभारी, सबलगढ़


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019