Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Rewa News : झोलाछाप डॉक्टरो आतंक जारी : 7 बॉटल ग्लूकोज के ओवर डोज से 10 वर्षीय मासूम की मौत

Uma Verma
MP Rewa News
X

MP Rewa News

विकास बघेल, रीवा
MP Rewa News : रीवा : रीवा। जिले के त्यौंथर तहसील में क्लिनिक चला रहे दो झोलाछाप डॉक्टरों की करतूत उजागर हुई है. यहां पर रहने वाले एक 10 वर्षीय मासूम का ईलाज उन्होने कुछ इस तरह से किया की मरीज के परिजनो को जिन्दगी भर याद रहने वाला है.

बताया गया की दो झोला छाप डॉक्टरों ने 10 वर्षीय मासूम को ग्लूकोज का ओवर डोज दिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. तत्काल उसे प्रयागराज के लिए रेफर किया गया लेकिन हालत गम्भीर होने के चलते उसने रास्ते में ही दम तोड दिया. बेटे की मौत के बाद परिजनो का आरोप है की झोलाछाप डॉक्टरों ने एक के एक के बाद एक लगातार ग्लूकोज के 7 बॉटल का डोज दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

त्योथार में झोलाछाप डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप

मामला रीवा जिले के त्यौंथर तहसील के ग्राम चौरा नानकार गांव का है यहां पर रहने वाले मकबूल अहमद के 10 वर्षीय बेटे शाजिद अहमद की तबियत रविवार को खराब हुई थी उसे उल्टी दस्त की शिकायत थी जिसके बाद परिजन उसे पास के ही

गांव में स्थित एक झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर ले गए. इसके बाद यहां पर उसका इलाज शुरू हुआ पहले मरीज के परिजनो से 250 रुपय वसूले गए इसके बाद 1200 का चार्ज लिया गया. ईलाज हुआ पर मासूम मरीज को कोई राहत नहीं मिली. सोमवार को परिजन उसे लेकर सोनौरी के उपस्वास्थ केंद्र गए लेकिन वहां कोई डॉक्टर उपस्थिति नही थे.

MP Rewa News

7 बॉटल ग्लूकोज के ओवर डोज से 10 वर्षीय मासूम की मौत आरोप

परिजन बच्चे को लेकर पास की ही एक झोला छाप के घर पर संचालित क्लीनिक में ले गए जहां पर उसे भर्ती कर लिया गया. वहां पर उपस्थित झोलाछाप डॉक्टरों ने रात 3 बजे से सुबह 9 बजे के दरमियान एक के बाद एक लगातार 7 बॉटल ग्लूकोज के चढ़ा दिए.

इसक कुछ देर बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई उसके मुंह और मुंह और नाक से खून निकलने लगा. यह सब देखकर झोलाछाप के हाथ पांव फूल गए उसने तत्काला वाहन की व्यवस्था की और मरीज को प्रयागराज भेज दिया. परिजन बच्चे को लेकर प्रयागराज गए लेकिन रास्ते में उसकी हालत और बिगाड़ गई जिसके बाद उसने दम तोड दिया.

Rashifal Today 25 July 2024 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़े दैनिक राशिफल

क्लिनिक बंद करके फरार हुए दोनो झोलाछाप डॉक्टर

10 वर्षीय बेटे की मौत के बाद परिजन उसे लेकर वापस लौटे और क्लिनिक में उपस्थित दो झोलाछाप डॉक्टर जय साहू सहित एक अन्य पर गलत इलाज करने के आरोप लगाए है. उनका कहना है की गलत इलाज और ग्लूकोज के 7 बॉटल ओवर डोज से उनके बच्चे की

हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई परिजनो ने दोनो झोलाछाप के विरुद्ध सुहागी थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए 10 वर्षीय मासूम के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना के बाद से दोनो डॉक्टर क्लिनिक बंद करके फरार है.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019