Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Rewa News : नो-एंट्री में घुसा ट्रक, ड्राइवर बोला गूगल मैप ने बताया रास्ता.....

Uma Verma
MP Rewa News
X

MP Rewa News

MP Rewa News

विकास बघेल, रीवा

MP Rewa News : शहर के भीतर 7 किमी तक चले आए ट्रक..नदारद रही यातायात पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही हैं बीती रात केरल से निकले ट्रक सिंगरौली जा रहे थे इस दौरान गूगल मेप देखते हुए वह शहर के भीतर नो एंट्री में 10 ट्रक घुस आए....

Paris Olympics 2024 : पेरिस 2024 ओलंपिक में टूटेंगे कई रिकॉर्ड…ओलंपिक खेलों में पहला कंट्री इंडिया हाउस….

MP Rewa News : इस दौरान यातायात पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया तो यातायात सूबेदार ने फोन नहीं उठाया जिसके बाद सीएसपी को सूचना दी गई तो उन्होंने यातायात थाना प्रभारी को भेजने की बात कही लेकिन वोह भी नहीं आई करीब पौन घंटे बाद कोतवाली पुलिस के पुलिसकर्मी

पहुंचे और फिर सभी हेवी वाहनों को वहां बिना कार्रवाई के जाने दिया गया। मीडिया द्वारा जब ड्राइवर से पूछा कि वोह शहर में कैसे घुस आए तो उन्होंने कहा कि सर मैं गूगल मैप पर सिंगरौली का रास्ता देख रहा था

Bijapur Breaking : कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली….

MP Rewa News

लेकिन गूगल ने वायपास का गलत रास्ता बता दिया, इसलिए हम नो-एंट्री जोन में ट्रक घुस गया। इस दौरान कई और भी ट्रक थे जो नो एंट्री में घुसे थे और फर्राटा मारते हुए निकल गए। हालांकि सिंगरौली के लिए निकले इन 10 ट्रकों जब कुछ ग़लत समझ आया तो इन लोगो ने अपने

ट्रकों को नगर निगम कार्यालय के सामने खड़े कर दिए। बता दें कि रीवा शहर में रात 9 बजे के बाद से ही भारी वाहन प्रवेश करने लगते हैं लेकिन इन पर यातायात पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है। इन दिनों लग्न शादी का भी सीजन शुरू हो गया है जिससे बाजार में

भीड़ भी अधिक रहती है। ऐसे में कोई बड़ी दुर्घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता है, वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी को दी गई हैं, जिसमें दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019