Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Rewa Big Crime News : प्रेमी-प्रेमिका नें एक दूसरे पर किया धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, 1 की उंगली कटी तो दुसरे का गला...वीडियो वायरल

Asian News
MP Rewa Big Crime News : प्रेमी-प्रेमिका नें एक दूसरे पर किया धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, 1 की उंगली कटी तो दुसरे का गला...वीडियो वायरल
X

MP Rewa Big Crime News : प्रेमी-प्रेमिका नें एक दूसरे पर किया धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, 1 की उंगली कटी तो दुसरे का गला…वीडियो वायरल

MP Rewa Big Crime News

विकास बघेल रीवा

MP Rewa Big Crime News :रीवा, प्रेमी-प्रेमिका नें एक दूसरे पर किया धारदार हथियार से हमला, प्रेमिका की कटी उंगली तो प्रेमी का गला... घायल युवक-युवती पहुंची अस्पताल, दोनो के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान, युवती नें युवक को पहचानने से किया इंकार...

Sahdol Union Bank : बैंक के लाकर से लाखों के जेवरात हुए गायब…पढ़े पूरी स्टोरी

MP Rewa Big Crime News : रीवा में प्रेमी और प्रेमिका के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। यहां दोनों ने आपसी विवाद के दौरान एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

MP Rewa Big Crime News :फिलहाल घायल युवक युवति को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक और जहां यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर घायल युवती युवक को पहचानने से इनकार कर रही है।

फिलहाल दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान है जिसमें युवती के हाथ की उंगलियां कटी हुई है तो वहीं युवक का गला भी कटा हुआ है फिलहाल दोनों का उपचार संजय गांधी अस्पताल में जारी है।

दरअसल यह हैरान कर देने वाला मामला जिले के तराई अंचल में स्थित अतरैला के पुरैनिहा गांव का बताया जा रहा है जहां से एक युवती और पनवार के ग्राम तेंदुआ निवासी शंकर दयाल प्रजापति नामक शख्स को घायल हालत में आज दोपहर उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया।

MP Rewa Big Crime News

बताया जा रहा है कि युवक और युवती प्रेमी और प्रेमिका है। बीते 24 अप्रैल को घायल शंकर दयाल प्रजापति की शादी हुई थी जिसके बाद वह आज अतरैला के पुरैनिहा गांव में रहने वाली प्रेमिका से मिलने पहुंचा था

UP Kaushambi : जनसभा में भीड़ एकत्रित करने बेरोजगार युवकों को दिया गया पेट्रोल और रुपए का लालच..मचा हंगामा

जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिस दौरान उन्हें गंभीर चोटे आई और उन्हे अस्पताल लाया गया।

इधर मामले में घायल युवती घायल होने की बात तो स्वीकार कर रही है लेकिन वह घायल युवक को पहचानने से इनकार कर रही है।
युवती का कहना है कि गांव के ही एक युवक ने उस पर हमला किया है। फिलहाल यह पूरा माजरा क्या है

यह पुलिस के लिए जांच का विषय है लेकिन युवती द्वारा युवक को पहचानने से इनकार करने के बाद अब पुलिस के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है

कि आखिर युवती पर हमला करने वाला शख्स कौन था फिलहाल पुलिस द्वारा घायल हुए युवक और युवती के बयान दर्ज किये जा रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019