Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 26 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

UP Rain Alert
X

UP Rain Alert

MP Rain Alert: भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने से तेज बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को मौसम विभाग ने 26 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की। झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास और सीहोर में अगले 24 घंटों में 8.5 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल, गुना, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

MP Rain Alert: मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले तीन दिन तक तेज बारिश होगी। बुधवार को 25 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। पचमढ़ी, रतलाम, नरसिंहपुर में 1 इंच, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी में 0.75 इंच और गुना में 0.5 इंच बारिश हुई। कई बांधों के गेट खोले गए, जिनमें जबलपुर के बरगी बांध के 9, तवा डैम के 5 और तिघरा डैम के 7 गेट शामिल हैं।

MP Rain Alert: प्रदेश में अब तक 39 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 105% अधिक है। गुना में सर्वाधिक 58.6 इंच बारिश हुई, जबकि इंदौर में सबसे कम 21.4 इंच।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019