Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश के 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

Rain Alert in MP
X

Rain Alert in MP

MP Rain Alert: भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 34 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में सुबह से बारिश जारी है। 14 जिलों- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश की चेतावनी है, जहां अगले 24 घंटों में 8.5 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, दमोह और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट है।

MP Rain Alert: सोमवार को 25 से अधिक जिलों में बारिश हुई। शाजापुर में 1.5 इंच, भोपाल, पचमढ़ी, नर्मदापुरम और गुना में 1 इंच पानी गिरा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र और ट्रफ की सक्रियता के कारण यह स्थिति बनी है। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में 42 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि इंदौर में 10 इंच भी नहीं हुआ। प्रदेश में अब तक 25.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 8.9 इंच अधिक है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019