Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Petrol Pump Firing : रंगदारी को लेकर पेट्रोल पंप में ताबड़तोड़ फायरिंग....वीडियो वायरल

MP Petrol Pump Firing
X

MP Petrol Pump Firing

MP Petrol Pump Firing

कृष्ण कांत शर्मा

MP Petrol Pump Firing : भिंड : भिंड मे अपराधी हुए बेखौफ।रंगदारी को लेकर पेट्रोल पंप पर की फायरिंग। दो बाईकों पर सवार होकर आए चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ की मारपीट।

Raipur News :- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में हुई नियुक्तियों की होगी जांच, राजभवन से जारी हुआ आदेश

MP Petrol Pump Firing : बेखौफ बदमाशों ने खुलेआम पेट्रोल पंप पर लहराए अवैध हथियार, कर्मचारियों को हथियार की नोंक पर डराया,धमकाया। पेट्रोल पंप के ऑफिस के अंदर घुसकर की फायरिंग,गोली लगने से पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी हुए घायल।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे कराया भर्ती। बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप पर फायरिंग किए जानें के बाद इलाके मे फैली दहशत, घटना को अंजाम देकर बदमाश हुए फरार।

मारपीट और गोलीबारी की घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों मे हुई कैद। मामला भिंड के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सावित्री पेट्रोल पंप भिंड-ग्वालियर रोड़ का है।

CG Breaking News : जांजगीर जहरीली गैस हादसे में मृतकों के परिजनों को विष्णु सरकार ने की 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा

पेट्रोल पंप कर्मचारियों की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने अज्ञात चार नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।घटना के बाद देहात थाना पुलिस अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों की धरपकड़ मे जुटी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019