Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : जंगल में मिली महिला की लाश और कुछ दूरी पर 5 माह का भ्रुण, हत्या की आशंका

MP News
X

MP News : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में सोमवार सुबह एक ऐसी भयावह वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। घुघरी थाना क्षेत्र के सलवाह चौकी अंतर्गत तबलपानी गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला, और उससे कुछ ही दूरी पर 4-5 महीने का भ्रुण भी बरामद हुआ। सुबह जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

MP News : सलवाह चौकी प्रभारी निलेश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुँचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। महिला की उम्र करीब 25-27 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि मिला भ्रुण उसी महिला का हो सकता है, जिससे अवैध संबंध, गर्भपात और हत्या की आशंकाएं और ज्यादा मजबूत हो गई हैं।

MP News : फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के गांवों में लापता महिलाओं और युवतियों की जानकारी खंगाली जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019